राज्य के सरकारी स्कूलों में 'सुपर क्लीन सुपर कैंपस' योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल के पहले चरण में राज्य के 10,000 स्कूलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए सरकार ने 146 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।
इसके अतिरिक्त, राज्य के 3,734 स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए 2,132 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत स्कूलों में मौजूद पुस्तकालयों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


