तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े बजट का प्रावधान किया है। स्कूली शिक्षा विभाग को 44,527 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा विभाग को 8,393 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, 10 करोड़ रुपये की लागत से 'तमिलनाडु छात्र छात्रावास' का निर्माण किया जाएगा।
छात्रों के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की गई है। इसके तहत पांच लाख छात्रों को हेलमेट और पानी की बोतल के साथ साइकिलें प्रदान की जाएंगी। साथ ही, कॉलेज के छात्रों के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से 'वेत्री लैपटॉप' योजना शुरू की जाएगी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स
