ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के उद्देश्य से युवाओं के लिए दस विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, स्कूलों में शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) कक्षाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है।
अब तक स्कूलों में सप्ताह में केवल दो दिन पीटी कक्षाएं आयोजित की जाती थीं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पांच दिन कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत, नियमित कक्षाएं समाप्त होने के बाद प्रतिदिन एक घंटे का विशेष पीटी सत्र अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स
