10वां महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत सहित 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा गया है। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टी20 विश्व कप के पहले लीग मैच में इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा।
0Likes
0Dislikes
