तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन पर चर्चा के लिए आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने दूरी बना ली है। द्रमुक महासचिव दुरईमुरुगन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बैठक में तभी शामिल होगी जब राज्य सरकार पहले मेकेदातु बांध मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएगी। वहीं, अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सांसदों को आमंत्रित करने से पहले पार्टी नेतृत्व से कोई परामर्श नहीं किया, जिसके चलते उनके चारों राज्यसभा सदस्य इस बैठक का बहिष्कार करेंगे।
इन प्रमुख दलों के अलावा पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास, डीएमडीके नेता एल.के. सुधीश और एमएनएम नेता कमल हासन के भी बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल के सांसदों की उपस्थिति के साथ यह बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



