दमिश्क की एक आपराधिक अदालत ने सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई है। इसी मामले में दारा के पूर्व राजनीतिक सुरक्षा प्रमुख आतिफ नजीब को भी सुनियोजित हत्या और यातना देने के आरोप में मृत्युदंड दिया गया है।
असद सरकार के पतन के बाद अदालत ने यह फैसला उनकी अनुपस्थिति में सुनाया है। दिसंबर 2024 में शासन विरोधी गतिविधियों के तेज होने के बाद बशर अल-असद दमिश्क छोड़कर मॉस्को चले गए थे। उनके प्रशासन के गिरने के बाद ही इन कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया है।


