प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सम्मान प्रकट करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।
इस वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री ने नागरिकों से तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने देश के लोगों से इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है।



