अभिनेता और नेता विजय ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी देरी के तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को आरक्षण देना कोई रियायत नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का विषय है।
विजय ने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक संख्या में मतदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए आरक्षण को जल्द से जल्द अमल में लाया जाना चाहिए।



