इस वर्ष का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज घटित हो रहा है। भारतीय समयानुसार यह खगोलीय घटना रात 9:04 बजे शुरू होगी और रात 11:16 बजे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण का रूप ले लेगी।
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन में दिखाई देगा। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत में इस खगोलीय घटना को सीधे तौर पर नहीं देखा जा सकेगा।

