गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्तावित समिति में कुल 21 सदस्य शामिल होंगे।
सदन में इस प्रस्ताव को पेश किए जाने के दौरान जगदंबिका पाल ने कार्यवाही की अध्यक्षता की।


