भारती एयरटेल ने अपने कुछ किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को अचानक बंद कर दिया है, जिससे ग्राहकों को झटका लगा है। कंपनी के इस फैसले से कई लोकप्रिय प्लान अब उपलब्ध नहीं हैं।
बंद किए गए प्लान्स में 299 रुपये, 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले रिचार्ज शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है।


