स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विजय ने राज्य की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जाति, धर्म और नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर जब लोग एकजुट होते हैं, तभी ऐसी कुरीतियां समाप्त होती हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से मुक्त कराना उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने राज्य को एक भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

