भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वीजा साक्षात्कार के दौरान नाबालिग बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस नियम में नवजात शिशु भी शामिल हैं।
दूतावास के अनुसार, वीजा आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को व्यक्तिगत रूप से कांसुलर सेक्शन में लाना होगा।


