तमिलनाडु विधानसभा में आज अन्नाद्रमुक (AIADMK) के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। पार्टी विधायकों का आरोप है कि उन्हें ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके विरोध में उन्होंने सदन के बाहर नारेबाजी भी की।
अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने कहा कि सिरकाजी में मछुआरे की हत्या के मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन पिछले पांच दिनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

