भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के चेन्नई मंडल ने घोषणा की है कि महाबलीपुरम के प्रमुख पर्यटन स्थल कल, 20 अगस्त को अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इनमें शोर मंदिर, पंच रथ, कृष्ण की बटरबॉल और महिषासुरमर्दिनी मंडप शामिल हैं। प्रशासनिक कारणों से इन स्थलों पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यह निर्णय सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर लिया गया है। गौरतलब है कि महाबलीपुरम के निकट कोवलम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

