केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आज चेन्नई में शुरू हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक चेन्नई के पास कोवलम स्थित फिशरमैन्स कोव होटल में आयोजित की जा रही है।
इस सम्मेलन में दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान अंतर-राज्यीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

