चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में कल रात भर हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर के तरमणि इलाके में सबसे अधिक 49.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार, विल्लीवाक्कम में 44.5 मिमी, पूनामल्ली में 44.0 मिमी और एसीएस मेडिकल कॉलेज में 39.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा, मीनमबक्कम में 31.1 मिमी, नुंगमबक्कम में 27.4 मिमी, चेम्बरमबक्कम में 26.0 मिमी, कोलापक्कम में 25.0 मिमी, पल्लीकरनई में 23.1 मिमी, माधवराम में 21.5 मिमी और पुझल में 18.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
