चेन्नई में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने सचिवालय की ओर मार्च करने के दौरान हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपनी सेवाओं को स्थायी करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
इसी आंदोलन के तहत आज सफाई कर्मचारी सचिवालय का घेराव करने के लिए रैली निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया और जबरन हिरासत में ले लिया।



