डीएमके में प्रभावशाली पद की इच्छा जताने संबंधी खबरों के बाद पार्टी सांसद कनिमोझी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं। उनके इस कथित बयान के बाद पार्टी के भीतर से ही तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
डीएमके की आईटी विंग से जुड़े कई सदस्य सोशल मीडिया पर कनिमोझी को निशाना बनाकर टिप्पणियां कर रहे हैं। इसके अलावा, टीआरबी राजा की टीम के सदस्यों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कनिमोझी की आलोचना की है।



