तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे का आकलन करने और उन्हें तीन रंगों के कोड के आधार पर वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है। विधानसभा में जानकारी देते हुए मंत्री आधव अर्जुन ने बताया कि इस नई योजना के तहत स्कूलों की स्थिति के अनुसार उन पर रंगीन स्टिकर लगाए जाएंगे।
उपयोग के लिए असुरक्षित पाए गए स्कूल भवनों पर लाल स्टिकर लगाकर उन्हें सील कर दिया जाएगा। जिन भवनों को मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें पीले स्टिकर से चिह्नित कर उनके सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। वहीं, जो स्कूल भवन अगले पांच वर्षों तक बिना किसी समस्या के उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन पर हरे रंग के स्टिकर लगाए जाएंगे।


