छात्रों के बस्ते का बोझ कम करने के उद्देश्य से अब महीने में एक दिन 'नो बैग डे' के रूप में मनाया जाएगा। विधानसभा में इस निर्णय की घोषणा करते हुए मंत्री राजमोहन ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए यह नई पहल शुरू की है।
इसके अलावा, मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि छात्रों को मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म के साथ-साथ स्पोर्ट्स जर्सी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

