कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कावेरी जल विनियमन समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
प्राधिकरण ने कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक निरंतर इस मात्रा में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



