तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.टी.सी. प्रभाकर ने सदन में डीएमके और टीवीके सदस्यों के बीच पिछले दो दिनों से चल रही तीखी और अमर्यादित बहस पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण जनता देख रही है, ऐसे में सदस्यों के इस व्यवहार से आम लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा, यह चिंता का विषय है।
अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को नसीहत देते हुए कहा कि विधानसभा की गरिमा, परंपरा और मर्यादा को बनाए रखना दोनों पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सदस्यों से सदन की मर्यादा का सम्मान करने का आग्रह किया।



