नेवेली में नरेश कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर गोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या मामले में शामिल अन्य नौ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने जब गोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोपी के पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए कुड्डालोर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


