तमिलनाडु सरकार ने पूर्वोत्तर मानसून से निपटने के लिए एहतियाती उपायों हेतु 42 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह धनराशि चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और कुड्डालोर जिलों के लिए जारी की गई है, जिसके संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
इस बजट का उपयोग अडयार, कूवम, बकिंघम नहर, कोसास्तलैयार, अरनियार, पलार और वेल्लार सहित विभिन्न जल निकायों की सफाई और गाद निकालने के कार्यों के लिए किया जाएगा।



