नेपाल की यात्रा पर गए 50 तमिल पर्यटक तिब्बत सीमा के पास अचानक आई बाढ़ के कारण वहां फंस गए हैं। क्षेत्र में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते पर्यटकों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति के चलते ये सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर फंसे हुए हैं और वहां से बाहर निकलने में असमर्थ हैं।



