एक दिन के अवकाश के बाद तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है। सदन में आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा की जा रही है।
बीते 17 तारीख से विभागों के अनुसार चर्चा का दौर जारी है। विधानसभा की आज की कार्यवाही में प्रश्नकाल को भी पुनः शामिल किया गया है।




