चेन्नई के मरीना बीच पर ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर टी. श्रीनिवासन का निधन हो गया। कामराज प्रतिमा के पास एक कार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के लिए उन्हें तैनात किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


