कोयंबटूर के नव इंडिया इलाके में स्थित प्रवासी श्रमिकों की एक अस्थायी बस्ती में सात रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। इस भीषण हादसे के कारण वहां बनी 40 से अधिक टीन की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
गनीमत रही कि घटना के समय अधिकांश श्रमिक काम पर गए हुए थे, जिसके चलते कोई जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

