नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद कुल 753 लोग लापता हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लापता लोगों में 164 नेपाली नागरिक और 589 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में सबसे अधिक 183 भारतीय पर्यटक लापता हैं, जबकि अमेरिका के 64, यूक्रेन के 62 और मलेशिया के 55 नागरिक भी लापता लोगों में शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आपदा के बाद अब तक 228 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और चार लोगों से संपर्क स्थापित किया गया है। वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।





