तमिलनाडु के तिरुचेंदूर, तिरुवन्नामलाई, तिरुप्परनकुंद्रम और श्रीरंगम सहित राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में आज से मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में विशेष सुरक्षा लॉकर की व्यवस्था की है। भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अपने मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए इन लॉकर सुविधाओं का उपयोग करें।


