कावेरी डेल्टा क्षेत्र में 16 लाख एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के लिए मेट्टूर बांध से आज पानी छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री विशेष विमान से सलेम पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से बांध स्थल पर पहुंचकर जल छोड़े जाने की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। बांध से अगले 45 दिनों तक पानी की आपूर्ति जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मेट्टूर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 एसपी, 15 अतिरिक्त एसपी और 35 डीएसपी सहित कुल 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, 4.5 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के लिए लोहे की बैरिकेडिंग की गई है।

