द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी की पुनर्गठन समिति के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आयु सीमा के नियमों के कारण वर्तमान में कई पदाधिकारियों के पद प्रभावित हो सकते हैं।
स्टालिन ने आश्वासन दिया कि किसी को भी पार्टी से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को उनकी योग्यता के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और युवाओं को आगे आने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी के इन संगठनात्मक बदलावों में सभी से सहयोग करने का आग्रह किया।

