तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय आज राज्य विधानसभा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करेंगे। इस प्रस्ताव का उद्देश्य मद्रास उच्च न्यायालय में तमिल को आधिकारिक रूप से मुख्य भाषा के रूप में मान्यता दिलाना है।
विधानसभा में इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद मद्रास उच्च न्यायालय की कार्यवाही में तमिल भाषा के उपयोग को कानूनी आधार मिलने की उम्मीद है।


