पेपाल ने भारत में अपने कुल कार्यबल के लगभग 10 प्रतिशत यानी करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह कदम उठाया है।
प्रभावित कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार, 31 अगस्त की सुबह एक कॉल में शामिल होने का आमंत्रण मिला था, जिसमें भारत भर के कई कार्यालयों के कर्मचारी जुड़े हुए थे। कॉल के दौरान उन्हें नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी गई और तुरंत उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया गया।




