द्रमुक के पूर्व मंत्री के.एन. नेहरू और उनके भाई रविचंद्रन से जुड़े 14 ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आज सुबह से शुरू की गई।
अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी अभियान चेन्नई के अडयार और तिरुवनमियुर के साथ-साथ तिरुचिरापल्ली सहित कुल 14 स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है।



