तिरुवल्लूर जिले के वेल्लावेडु इलाके में अज्ञात बदमाशों का एक समूह एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गया। बताया जा रहा है कि मशीन में करीब 5 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों तथा खोजी कुत्तों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

