तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं या आम जनता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय सभी को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान में अश्लीलता और द्वेष की नदियां बह रही हैं। उन्होंने नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने घरों की महिलाओं, जैसे मां, बहन और बेटियों को ध्यान में रखकर ही मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

