मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक और द्विअर्थी भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के प्रति अभद्र और गरिमाहीन टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
