तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तीखे तेवर अपनाते हुए राज्य में बढ़ती अभद्र भाषा और द्वेषपूर्ण राजनीति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस नकारात्मकता को अब सामान्य मान लिया गया है, जहाँ वरिष्ठ राजनेता यह तर्क देते हैं कि वे लंबे समय से ऐसी ही भाषा का उपयोग करते आए हैं।
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए एक वरिष्ठ द्रमुक (DMK) नेता की आलोचना की, जिन्होंने हाल ही में एक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति यह टिप्पणी की थी कि उन्हें अच्छी मौत नसीब नहीं होगी क्योंकि उन्होंने द्रमुक को वोट नहीं दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता द्वारा विधानसभा में झेले गए अपमान को भी याद किया।

