राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य के विधायकों के लिए नए वेतन और भत्तों का ढांचा आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत विधायकों को अब प्रतिमाह 30,000 रुपये का मूल वेतन और 10,000 रुपये का प्रतिपूरक भत्ता मिलेगा।
नई संरचना के अनुसार, विधायकों को मिलने वाले कुल मासिक वेतन और भत्तों का विवरण इस प्रकार है: 30,000 रुपये वेतन, 10,000 रुपये प्रतिपूरक भत्ता, 7,500 रुपये टेलीफोन भत्ता, 25,000 रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, 5,000 रुपये समेकित भत्ता, 75,000 रुपये वाहन भत्ता, 2,500 रुपये डाक भत्ता और 25,000 रुपये सहायक भत्ता शामिल है। इन सभी मदों को मिलाकर एक विधायक को कुल 1,80,000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे।



