तमिलनाडु विधानसभा में आज डीएमके विधायकों ने भारी हंगामा किया। पार्टी के विधायक नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और मुख्यमंत्री के भाषण को हटाने की मांग को लेकर सदन के बीचों-बीच धरने पर बैठ गए। इस विरोध प्रदर्शन के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
सदन में स्थिति को देखते हुए टीवीके के फ्लोर लीडर सेंगोट्टैयन ने अध्यक्ष से डीएमके विधायकों को सदन से बाहर निकालने की मांग की। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से अपनी सीटों पर वापस लौटने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे वेलु को बोलने का अवसर देंगे। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि डीएमके विधायक स्वयं सदन से बाहर जाने की मांग कर रहे हैं।


