तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री के संबोधन के कुछ अंशों को कार्यवाही से हटाने की मांग को लेकर डीएमके विधायकों ने अध्यक्ष के आसन को घेर लिया और नारेबाजी की। इस दौरान डीएमके विधायक वसंतम कार्तिकेयन अध्यक्ष के आसन के काफी करीब पहुंच गए।
विधायक के इस व्यवहार से नाराज विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताई। उन्होंने वसंतम कार्तिकेयन को चेतावनी देते हुए 'Don't come here.. Get out' (यहाँ मत आओ.. बाहर जाओ) कहते हुए सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया।

