चेन्नई स्थित अन्ना अरिवलयम में डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह मुलाकात विधानसभा से विधायकों के निष्कासन के बाद हुई है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विधानसभा की कार्यवाही और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। एम.के. स्टालिन ने पार्टी के अगले कदमों को लेकर विधायकों से विचार-विमर्श किया।

