पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को सभी राज्यों में सख्ती से लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कानून का प्रभावी कार्यान्वयन जन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अंबुमणि ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में हर साल 3.25 लाख लोगों की मौत केवल दूसरों द्वारा छोड़े गए सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने से हो रही है। इनमें से 1.56 लाख महिलाएं शामिल हैं, जो दूसरों की धूम्रपान की आदत के कारण अपनी जान गंवा रही हैं।



