तमिलनाडु सरकार ने पर्यटन और संस्कृति विभाग से अलग कर एक नए 'हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग' (Hindu Religious and Charitable Endowments Department) का गठन किया है। पहले यह विभाग पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य करता था।
जारी सरकारी आदेश के अनुसार, तमिल विकास और सूचना विभाग के सचिव राजारामन को अब अतिरिक्त प्रभार के रूप में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


