तमिलनाडु सरकार का पहला बजट सत्र आज संपन्न हो गया। कुल 28 दिनों तक चले इस सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही 170 घंटों तक चली।
इस सत्र में बजट और अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद संबंधित मंत्रियों ने अपने जवाब दिए। कार्यवाही पूरी होने के बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

