चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

