मुख्यमंत्री विजय पर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी का सम्मान करते हैं और वे कभी भी किसी गलत गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने उन दावों को पूरी तरह निराधार बताया जिनमें मुख्यमंत्री पर किसी का अपमान करने या गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति की अपनी एक अलग शारीरिक भाषा (बॉडी लैंग्वेज) होती है और मुख्यमंत्री के हाव-भाव भी उसी का हिस्सा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ की जा रही आलोचनाओं का कोई आधार नहीं है।


