तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के पट्टिनपाक्कम इलाके में नया सचिवालय भवन बनाने के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस परियोजना को लेकर सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा कर दी गई है।
नया सचिवालय भवन 20 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। 15 मंजिला इस भव्य इमारत के निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सरकारी आदेश में शामिल की गई है।

